Electricity outside Questions

1. निम्नलिखित धातुओं को उस क्रम में व्यवस्थित कीजिए जिसमें वे एक दूसरे को उनके लवणों के विलयनों में से प्रतिस्थापित करती हैं।

Al, Cu, Fe, Mg एवं Zn.

2. नीचे दिए गए मानक इलैक्ट्रोड विभवों के आधार पर धातुओं को उनकी बढ़ती हुई अपचायक क्षमता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

K+/K = –2.93V, 

Ag+/Ag = 0.80V,

Hg2+/Hg = 0.79V

Mg2+/Mg = –2.37 V, 

Cr3+/Cr = – 0.74V

3. उस गैल्वैनी सेल को दर्शाइए जिसमें निम्नलिखित अभिक्रिया होती है–

Zn(s)+2Ag+­­­(aq) Zn2+(aq)+2Ag(s), अब बताइए–

(i) कौन-सा इलैक्ट्रोड ऋणात्मक आवेशित है?

(ii) सेल में विद्युत-धारा के वाहक कौन से हैं?

(iii) प्रत्येक इलैक्ट्रोड पर होने वाली अभिक्रिया क्या है?

4. निम्नलिखित अभिक्रियाओं वाले गैल्वैनी सेल का मानक सेल-विभव परिकलित कीजिए।

(i) 2Cr(s) + 3Cd2+(aq)  2Cr3+(aq) + 3Cd

(ii) Fe2+(aq) + Ag+(aq)  Fe3+(aq) + Ag(s)

उपरोक्त अभिक्रियाओं के लिए rGθ एवं साम्य स्थिरांकों की भी गणना कीजिए।

5. निम्नलिखित सेलों की 298 K पर नेनर्स्ट समीकरण एवं emf लिखिए।

(i) Mg(s)|Mg2+(0.001M)||Cu2+(0.0001M)|Cu(s)

(ii) Fe(s)|Fe2+(0.001M)||H+(1M)|H2(g)(1bar)| Pt(s)

(iii) Sn(s)|Sn2+(0.050M)||H+(0.020M)|H2(g) (1 bar)|Pt(s)

(iv) Pt(s)|Br(0.010M)|Br2(l)||H+(0.030M)| H2(g) (1 bar)|Pt(s).

6. घड़ियों एवं अन्य युक्तियों में अत्यधिक उपयोग में आने वाली बटन सेलों में निम्नलिखित अभिक्रिया होती है–

Zn(s) + Ag2O(s) + H2O(l Zn2+(aq) + 2Ag(s) + 2OH(aq)

अभिक्रिया के लिए Gθ एवं θ ज्ञात कीजिए।

7. किसी वैद्युतअपघट्य के विलयन की चालकता एवं मोलर चालकता की परिभाषा दीजिये। सांद्रता के साथ इनके परिवर्तन की विवेचना कीजिए।

8. 298 K पर 0.20M KCl विलयन की चालकता 0.0248 S cm–1 है। इसकी मोलर चालकता का परिकलन कीजिए।

9. 298 K पर एक चालकता सेल जिसमें 0.001 M KCl विलयन है, का प्रतिरोध 1500 Ω है। यदि 0.001M KCl विलयन की चालकता 298 K पर 0.146 × 10–3 S cm–1 हो तो सेल स्थिरांक क्या है?

10. 298 K पर सोडियम क्लोराइड की विभिन्न सांद्रताओं पर चालकता का मापन किया गया जिसके आँकड़े निम्नलिखित हैं–

सांद्रता/M               0.001     0.010     0.020      0.050     0.100

10× κ/S m–1   1.237       11.85      23.15     55.53   106.74

सभी सांद्रताओं के लिए Λm का परिकलन कीजिए एवं Λm तथा c½ के मध्य एक आलेख खींचिए।Λºmका मान ज्ञात कीजिए।

11. 0.00241 M एेसीटिक अम्ल की चालकता 7.896 × 10–5 S cm–1 है। इसकी मोलर चालकता को परिकलित कीजिए। यदि एेसीटिक अम्ल के लिए Λmº का मान 390.5 S cm2 mol–1 हो तो इसका वियोजन स्थिरांक क्या है?

12. निम्नलिखित के अपचयन के लिए कितने आवेश की आवश्यकता होगी?

(i) 1 मोल Al3+ को Al में

(ii) 1 मोल Cu2+ को Cu में

(iii) 1 मोल MnO4 को Mn2+ में

13. निम्नलिखित को प्राप्त करने में कितने फैराडे विद्युत की आवश्यकता होगी?

(i) गलित CaCl2 से 20.0 g Ca

(ii) गलित Al2O3 से 40.0 g Al

14. निम्नलिखित को अॉक्सीकृत करने के लिए कितने कूलॉम विद्युत आवश्यक है?

(i) 1 मोल H2O को O2 में।

(ii) 1 मोल FeO को Fe2O3 में।

15. Ni(NO3)2 के एक विलयन का प्लैटिनम इलैक्ट्रोडों के बीच 5 एेम्पियर की धारा प्रवाहित करते हुए 20 मिनट तक विद्युत अपघटन किया गया। Ni की कितनी मात्रा कैथोड पर निक्षेपित होगी?

16. ZnSO4, AgNO3 एवं CuSO4 विलयन वाले तीन वैद्युतअपघटनी सेलों A,B,C को श्रेणीबद्ध किया गया एवं 1.5 एेम्पियर की विद्युतधारा, सेल B के कैथोड पर 1.45 g सिल्वर निक्षेपित होने तक लगातार प्रवाहित की गई। विद्युतधारा कितने समय तक प्रवाहित हुई? निक्षेपित कॉपर एवं जिंक का द्रव्यमान क्या होगा?

17. तालिका 3.1 में दिए गए मानक इलैक्ट्रोड विभवों की सहायता से अनुमान लगाइए कि क्या निम्नलिखित अभिकर्मकों के बीच अभिक्रिया संभव है?

(i) Fe3+(aq) और I(aq)

(ii) Ag+ (aq) और Cu(s)

(iii) Fe3+ (aq) और Br(aq)

(iv) Ag(s) और Fe3+(aq)

(v) Br2 (aq) और Fe2+(aq).

18. निम्नलिखित में से प्रत्येक के लिए वैद्युतअपघटन से प्राप्त उत्पाद बताइए।

(i) सिल्वर इलैक्ट्रोडों के साथ AgNO3 का जलीय विलयन

(ii) प्लैटिनम इलैक्ट्रोडों के साथ AgNO3 का जलीय विलयन

(iii) प्लैटिनम इलैक्ट्रोडों के साथ H2SO4 का तनु विलयन

(iv) प्लैटिनम इलैक्ट्रोडों के साथ CuCl2 का जलीय विलयन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विज्ञान की नई शाखा क्वांटम की खोज कैसे हुई

cbsc chemistry pyq 2024 (56-3-1)

cbsc chemistry pyq 2024 (56-B)