संदेश

d और f ब्लॉक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Zn²⁺ के आयनों के लवण सफेद,परन्तु Cu²⁺ के नीले होते हैं ?

Zn²⁺ के आयनों के लवण सफेद,परन्तु Cu²⁺ के नीले होते हैं ? Zn² का इलैक्ट्रानिक विन्यास 3d¹⁰ होता है इसलिए इसके d उपकोश में सभी इलैक्ट्रॉन पूर्ण भरित होते है तथा अयुग्मित इलैक्ट्रॉन अनुपस्थित होने के कारण d-d संक्रमण नहीं करता जबकि जबकि Cu²⁺ का इलैक्ट्रानिक विन्यास 3d ⁹ होने के कारण इसके d उपकोश में 1 अयुग्मित इलैक्ट्रॉन उपस्थित होता है जिसके कारण यह d-d संक्रमण करने के कारण रंगीन यौगिक या नीले लवण बनाता है जबकि  Zn²⁺ ऐसा नहीं कर पाता और श्वेत लवण बनाता है

रासायनिक जुड़वा (chemical Twin) क्या हैं समझाइए ?

 रासायनिक जुड़वा (chemical Twin) क्या हैं समझाइए ? 4d एवं 5d श्रैणी के तत्वों की परमाण्विक त्रिज्या का मान लैन्थेनाइड़ संकुचन के कारण लगभग समान होता है अत: श्रृंख्ला में वर्ग के तत्वों को रासायनिक जुड़वा (chemical twin) कहते हैं  जैसे -  1. Zr , Hf 2. Tc, Re 3. Nb, Ta 4. Ru,Os